ई-डिस्ट्रिक्ट
परियोजना ई-गवरनेन्स योजना के अर्न्तगत चलने वाली स्टेट मिशन
मोड परियोजना है जिसका मुख्य उदेश्य जन केन्द्रित सेवाओ को
कम्पयूटरीकरण करने का है। इस परियोजना में सम्पूर्ण व्यवस्था
क्रम को कम्पयूटराइज किया गया है । ई-डिस्ट्रिक्ट
परियोजना भारत
सरकार द्वारा पोषित परियोजना है , जिसमें कि प्रमाण पत्र ,
शिकायत एवं सूचना अधिकार , जन वितरण प्रणाली , पेन्शन , विनमय
, खतौनी , राजस्व वाद एवं
रोजगार केन्द्रो
मे पंजीकरण
संबंधी सेवाओं
को सम्मिलित किया गया है। इन सभी सेवाओं का हस्तान्तरण जन
सुविधा केन्द्र के माघ्यम से किया जायेगा ।
जन सुविधा
केन्द्र
ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के प्रभावी
कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश मे 6 जिले गौतम बुव्द नगर , गाजियाबाद , गोरखपुर ,
सीतापुर,रायबरेली और सुल्तानपुर चिन्हित किये गये है। राज्य सरकार ने इन सभी जिलो
में एक जिला स्तरीय जन सुविधा केन्द्र आम जनता को सूविधा प्रदान करने तथा सेवाओं के
वितरण हेतु स्थापित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिये 6 गॉंवो के बीच एक जन
सुविधा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है। इन सभी के अलावा इन सेवाओं को तहसील
मुख्यालय के द्वारा भी दिया जा रहा है।